(कैसरगंज) गंडारा में दबंगों का कहर हतियार से लेस दबंगो ने किया गरीब महिला की जमीन पर कब्जा ~ Fakharpur News

गंडारा में दबंगों का कहर महिला को मारा और लगाई आग
दबंग जमीन कब्जा करते हुवे फ़ोटो साभार फेसबुक

कैसरगंज बहराइच ग्राम गंडारा में दबंगों ने एक ज़मीन पर जबरन अवैध कब्ज़ा कर लिया बेख़ौफ़ दबंगों ने केवल अवैध कब्ज़ा ही नहीं किया बल्कि हथियार भी लहराये और ज़मीन की मालकिन एक महिला को बुरी तरह मारा पीटा। महिला के सामान को आग के हवाले कर दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त जमीन निसार अहमद उर्फ़ नत्थू की है जो दिल्ली में काम करता है नत्थू बेहद गरीब है और अक्सर दिल्ली में ही रहता है। मंगलवार की सुबह नत्थू की पत्नी शकरा बेगम घर पे अकेली थी। उसके नाबालिग बेटे को दो दिन पहले ही दबंगो ने एक फर्जी मुक़दमे में जेल भिजवा दिया था

दबंग बड़काऊ खां दो दर्जन बदमाशों के साथ जमीन पर कब्ज़ा करने आ धमका इन दबंगों ने घंटो यहाँ उत्पात मचाया पुलिस चौकी से कुछ क़दम की दूरी पर ये सब होता रहा लेकिन पुलिस को दबंगों के जाने के बाद पता लगा
जब KAP न्यूज़ ने चौकी इंचार्ज को फोन किया तो चौकी इंचार्ज ने बताया की जमीन अवैध थी जिस पर कुछ लोग कब्ज़ा करने आये थे पुलिस जब वहां पहुची तो वो लोग जा चुके थे

साभार कैसरगंज व आस पास की खबरें 

गंडारा में दबंगों का कहर, महिला को मारा और लगाई आग। कैसरगंज (बहराइच) ग्राम गंडारा में दबंगों ने एक ज़मीन पर जबरन अवैध...

Posted by Kaiserganj wa aas paas ki khabren on Tuesday, August 28, 2018

आप हमसे Facebook Twitter Instagram YouTube Google Plus पर भी जुड़ सकते हैं

Furkan S Khan

देश दुनिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित समाचार, यहां मुख्य रूप से सऊदी अरब एवं गल्फ देशों में रह रहे भारतीय प्रवासियों से सम्बंधित हिन्दी भाषा में समाचार एवं शायरी प्रकाशित की जाती है, ताजा अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ, (मूड क्यों है आप का खराब हमें फॉलो करें न जनाब) facebook twitter instagram youtube

Post a Comment

Previous Post Next Post